छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, पहले दिन कार्यमंत्रणा समिति की बैठक; कई अहम मुद्दों पर हंगामे के आसार

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, पहले दिन कार्यमंत्रणा समिति की बैठक; कई अहम मुद्दों पर हंगामे के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज, 13 जुलाई से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के साथ हुई। 13 से 17 जुलाई तक चलने वाले इस पांच दिवसीय सत्र में सरकार 8 विधेयक पेश करेगी, जबकि विधायकों की ओर से कुल 1033 सवाल लगाए गए हैं।

सत्र के दौरान नकटी गांव, बिजली, महंगाई समेत कई जनहित के मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है। वहीं, कांग्रेस ने 14 जुलाई को राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी भी कर ली है, जिससे सदन में राजनीतिक गर्माहट बढ़ने के आसार हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक सदन की कार्यवाही में मौजूद रहेंगे। सत्र की कार्यवाही समाप्त होने के बाद शाम 5:30 बजे विधानसभा से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।

मानसून सत्र के पहले दिन ही विपक्ष सरकार को विभिन्न जनहित के मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है, जबकि सरकार भी अपने विधायी और विकास कार्यों का पक्ष मजबूती से रखने की रणनीति के साथ सदन में उतरी है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button