छत्तीसगढ़

विधानसभा में उत्कृष्टता अलंकरण की घोषणा, धरमलाल कौशिक और राघवेंद्र सिंह बने उत्कृष्ट विधायक

विधानसभा में उत्कृष्टता अलंकरण की घोषणा, धरमलाल कौशिक और राघवेंद्र सिंह बने उत्कृष्ट विधायक

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा उत्कृष्टता अलंकरण की घोषणा की। विभिन्न श्रेणियों में विधायकों और पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। सत्तापक्ष की ओर से वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक को उत्कृष्ट विधायक चुना गया, जबकि प्रतिपक्ष की ओर से राघवेंद्र सिंह को उत्कृष्ट विधायक के सम्मान के लिए चयनित किया गया।

मीडिया श्रेणी में प्रिंट मीडिया से संवाददाता संतराम साहू को उत्कृष्ट पत्रकार चुना गया। वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया श्रेणी में संवाददाता सौरभ सिंह परिहार और राजेश राज को संयुक्त रूप से उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान के लिए चयनित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी चयनित जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उत्कृष्ट संसदीय परंपराओं, जनसेवा और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button