राष्ट्रीय

संसद परिसर में पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले

संसद परिसर में पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार और बारामती सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद परिसर में मुलाकात की। मौजूदा राजनीतिक माहौल और छात्रों से जुड़े मुद्दों के बीच इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। इससे पहले शरद पवार और सुप्रिया सुले मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। एनसीपी (एसपी) ने इस मुद्दे पर प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का भी समर्थन किया है। शरद पवार ने केंद्र सरकार से अपील की है कि छात्रों और नागरिकों की मांगों को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए। उन्होंने कहा कि संविधान हर नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार देता है और सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button