छत्तीसगढ़

शहरवासियों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता – महापौर रामू रोहरा

प्रत्येक घंटे होती है पानी की गुणवत्ता की जांच – जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर

शहरवासियों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता – महापौर रामू रोहरा

प्रत्येक घंटे होती है पानी की गुणवत्ता की जांच – जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर

 

धमतरी। नगर निगम धमतरी द्वारा शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। बारिश के मौसम में जलजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए नगर निगम का जल विभाग विशेष सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। फिल्टर प्लांट में पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच की जा रही है, ताकि नागरिकों तक केवल मानक अनुरूप एवं सुरक्षित पेयजल ही पहुंच सके।

 

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता केवल पानी की आपूर्ति करना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक तक पूर्णतः शुद्ध एवं स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जल विभाग की टीम लगातार जल गुणवत्ता की निगरानी कर रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुधारात्मक कदम भी उठाए जा रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे पेयजल का अनावश्यक दुरुपयोग न करें तथा जल संरक्षण में नगर निगम का सहयोग करें, ताकि सभी नागरिकों को नियमित एवं पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

 

नगर निगम के जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने बताया कि बारिश के मौसम में भी शहरवासियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महापौर रामू रोहरा के मार्गदर्शन में जल विभाग पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। नगर निगम के फिल्टर प्लांट में प्रत्येक घंटे पानी की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाता है। निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच पूरी होने के बाद ही पानी को राइजिंग पाइपलाइन के माध्यम से शहर के विभिन्न ओवरहेड टैंकों तक भेजा जाता है।

 

उन्होंने बताया कि ओवरहेड टैंकों से पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से शुद्ध पेयजल शहर के सभी वार्डों और घरों तक पहुंचाया जाता है। जल विभाग का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को हर मौसम में स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त पेयजल उपलब्ध कराना है। इसके लिए फिल्टर प्लांट में अधिकारी एवं कर्मचारी 24 घंटे सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button