छत्तीसगढ़

मोवा चोरीकांड का खुलासा, रसोइए ने साथियों संग उड़ाए लाखों, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोवा चोरीकांड का खुलासा, रसोइए ने साथियों संग उड़ाए लाखों, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा स्थित अशोका आइकन में हुई करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। दिनदहाड़े घर की अलमारी तोड़कर 51.50 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब परिवार किसी काम से नया रायपुर गया हुआ था। वापस लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे लाखों रुपये नकद और जेवरात गायब हैं। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान परिवार ने घर में काम करने वाले रसोइए महेंद्र कुमार यादव पर चोरी का शक जताया। आशंका थी कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button