छत्तीसगढ़

हमारे राज्य के श्रामिक भाईयों की हत्या आतंकवादियों की कायराना हरकत : विजय मोटवानी

कश्मीर की घटना पर निगम लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष ने जताया विरोध,मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल को मानवता का परिचायक बताया

 

धमतरी–: कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को जाति, मजहब व निवास क्षेत्र पूछ कर गोली मारने की घटना का नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा निंदा करते हुए विरोध प्रकट किया गया है उन्होंने कहा है कि आतंकवादियों का यह कायराना हरकत का परिणाम अति शीघ्र सामने आएगा क्योंकि देश विरोधी किसी भी ताकत को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह सक्षम व्यक्तित्व है श्री मोटवानी ने आगे कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा अति शीघ्र श्रमिक परिवार को जो आर्थिक सहायता प्रदान की गई है वह वास्तव में मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण जो बताता है कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ अपनी जनता के प्रति जवाबदेह हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button