मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 5 अगस्त को होगी मंत्रिपरिषद की अहम बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 5 अगस्त 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शुरू होगी। राज्य मंत्रिपरिषद की इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों, जनहित से जुड़े मुद्दों और प्रशासनिक मामलों पर विचार-विमर्श किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को शासन की आगामी योजनाओं और नीतिगत फैसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों पर प्रदेश की जनता और राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी। बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। हालांकि, बैठक के एजेंडे और प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी बैठक के बाद ही सामने आएगी।



