छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए प्रीतेश गांधी ने बोड़रा (डी) में लगाए 101 पौधे

एक पेड़ माँ के नाम केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।” — प्रीतेश गांधी

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए प्रीतेश गांधी ने बोड़रा (डी) में लगाए 101 पौधे

 

एक पेड़ माँ के नाम केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।” — प्रीतेश गांधी

 

प्रकृति में ही निहित है मानव कल्याण एवं आत्मिक सुकून -:राजेंद्र शर्मा

 

धमतरी- प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान की भावना को समर्पित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के आह्वान को जन-जन तक पहुँचाते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री एवं प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी प्रीतेश गांधी  ने ग्राम बोड़रा (डी) में वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर श्री गांधी ने ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर 101 पौधों का रोपण किया और उनके संरक्षण का संदेश दिया।

 

वृक्षारोपण के अवसर पर  प्रीतेश गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी   द्वारा प्रारंभ किया गया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति के प्रति हमारे कर्तव्य को मातृ सम्मान की पवित्र भावना से जोड़ने वाला जनआंदोलन है। जिस प्रकार एक माँ बिना किसी अपेक्षा के अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार प्रकृति भी जल, वायु, अन्न और जीवन के लिए आवश्यक संसाधन देकर निरंतर हमारा पोषण करती है। इसलिए प्रकृति की रक्षा करना केवल पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री एवं प्रधानमंत्री  के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी  प्रीतेश गांधी ने कहा, “आज लगाया गया एक छोटा-सा पौधा आने वाले वर्षों में किसी परिवार को छाया देगा, वातावरण को शुद्ध करेगा और हमारी भावी पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार बनेगा। पेड़ लगाकर हम केवल धरती का श्रृंगार नहीं करते, बल्कि अपने बच्चों के कल को सुरक्षित करने की नींव भी रखते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का आह्वान प्रत्येक नागरिक को यह अवसर देता है कि वह अपनी माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को एक साथ अभिव्यक्त करे।” उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। बढ़ता तापमान, बदलता मौसम और पर्यावरणीय असंतुलन हमें सचेत कर रहे हैं कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि वृक्षारोपण एक दिन का कार्यक्रम न रहकर जीवनशैली और सामाजिक संस्कार का हिस्सा बने। श्री गांधी ने युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों से अपने घर, खेत, विद्यालय तथा सार्वजनिक स्थानों पर कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित नगर निगम के पूर्व सभापति  राजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रकृति में ही मानव कल्याण और आत्मिक शांति निहित है। वृक्षारोपण से जुड़ना केवल पर्यावरण की सेवा नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के प्रति सेवा का कार्य है। प्रत्येक व्यक्ति को स्व-प्रेरणा से इस पुनीत अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। इस अवसर पर बाबा बजरंग दास जी, पार्षद  कुलेश सोनी, पार्षद  पिंटू यादव,  शिवप्रसाद, उपसरपंच  राम सिंह, श्री देवलाल साहू,  पन्नालाल साहू, प्रवीण साहू,  लोमेश कुमार, पूनमचंद साहू, ठाकुरराम, रामेश्वर, जयंत यादव, चम्पेश्वर ध्रुव, झम्मन साहू, पुरण निषाद, मुकेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button