राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी गंगरेल की वादियाँ, प्रीतेश गांधी ने लहराया तिरंगा
हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुँचाना राष्ट्र के प्रति हमारे सम्मान और कर्तव्य का प्रतीक : प्रीतेश गांधी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी गंगरेल की वादियाँ, प्रीतेश गांधी ने लहराया तिरंगा
हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुँचाना राष्ट्र के प्रति हमारे सम्मान और कर्तव्य का प्रतीक : प्रीतेश गांधी
धमतरी :- स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री एवं प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी प्रीतेश गांधी ने गंगरेल बांध पहुँचकर तिरंगा लहराया। नौका के माध्यम से गंगरेल की लहरों के बीच शान से फहराते राष्ट्रध्वज ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी उत्साहपूर्वक अभियान में सहभागिता करते हुए भारत माता के प्रति अपने सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त की। गंगरेल बांध की सुरम्य वादियों और जलराशि के बीच तिरंगा लहराने का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा
भाजपा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री एवं प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी प्रीतेश गांधी ने गंगरेल बांध की सुरम्य वादियो में हर घर तिरंगा अभियान तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने “हर घर तिरंगा” अभियान के माध्यम से राष्ट्रध्वज को प्रत्येक परिवार और प्रत्येक नागरिक की भावनाओं से जोड़ने का कार्य किया है। “हमारा प्रयास होना चाहिए कि तिरंगा केवल घरों पर ही नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्य और देश प्रथम की भावना के रूप में सदैव लहराता रहे ।इस अवसर पर प्रीतेश गांधी ने उपस्थित नागरिकों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं आसपास के स्थानों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए “हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व सभापति श्री राजेंद्र शर्मा, पार्षदगण पिन्टू यादव,कुलेश सोनी,शैलेंद्र रजक, महावीर सिन्हा, व्यापार प्रकोष्ट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।



