आपसी समन्वय और वरिष्ठजनों के विश्वास से डोंगेश्वरधाम देवपुर परिक्षेत्र का उपचुनाव निर्विरोध संपन्न
नवगठित परिक्षेत्र में पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों का निर्विरोध चयन, सामाजिक एकता और विकास की नई दिशा का संकल्प
आपसी समन्वय और वरिष्ठजनों के विश्वास से डोंगेश्वरधाम देवपुर परिक्षेत्र का उपचुनाव निर्विरोध संपन्न
नवगठित परिक्षेत्र में पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों का निर्विरोध चयन, सामाजिक एकता और विकास की नई दिशा का संकल्प
धमतरी। झिरिया परिक्षेत्र साहू संघ के विभाजन के बाद नवगठित डोंगेश्वरधाम देवपुर परिक्षेत्र साहू संघ का उपचुनाव आपसी समन्वय, सामाजिक सौहार्द एवं वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण और निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान समाजजनों ने आपसी सहमति से विभिन्न पदों के लिए योग्य एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं का चयन किया।
उपचुनाव में उपाध्यक्ष के महिला एवं पुरुष पद सहित संगठन सचिव, विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक एवं पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज की उन्नति, संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
चुनाव प्रक्रिया में उपस्थित अभ्यर्थियों एवं समाजजनों ने तहसील साहू संघ धमतरी ग्रामीण के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं चुनाव अधिकारियों पर विश्वास जताते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान किया। निर्विरोध निर्वाचन ने यह संदेश दिया कि आपसी संवाद, समन्वय और वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर क्षेत्र के लाडले एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री दयाराम साहू, दर्री ने उद्देश्यपूर्ण उद्बोधन के माध्यम से समाजजनों का मार्गदर्शन किया। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी एवं संरक्षक श्री बिसहतराम साहू, श्री रूपचंद साहू एवं श्री मोहनलाल साहू की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। जिले के प्रभारी श्री लीलाराम साहू एवं उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू सहित वरिष्ठजनों के अनुभव और मार्गदर्शन ने चुनाव प्रक्रिया को गरिमापूर्ण एवं निर्विवाद बनाए रखने में योगदान दिया।
चुनाव प्रक्रिया तहसील साहू संघ धमतरी ग्रामीण के मुख्य चुनाव अधिकारी श्री चिरौंजी लाल साहू एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान तहसील अध्यक्ष श्री हीरेंद्र साहू, सचिव श्री नंदघरुखा साहू, सह-संयोजक श्री काशीराम साहू, श्री हुलास राम साहू, श्रीमती हिमेश्वरी साहू, श्री केशव साहू, जनपद उपाध्यक्ष एवं श्री प्रीतम साहू, संयोजक छाती सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
परिक्षेत्र के सभी 14 ग्रामों के अध्यक्षों, ग्रामीण पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग दिया। इस दौरान श्री डेरहुराम साहू, श्री कांशी राम साहू, श्री हेमराज हेमंत साहू, श्री मीनेश साहू, श्रीमती गीतेश्वरी निरंजन साहू, श्रीमती कुंती मीलेन्द्र साहू, श्री ओमकार साहू, श्री वनलाल, श्री प्रेम नारायण साहू, श्रीमती रीमन साहू, श्रीमती सुलोचना साहू, श्रीमती संतोषी साहू, श्री पिंगला साहू, श्री खोवाराम साहू, श्रीमती नंदनी साहू, श्री टिकेश्वर साहू, श्री हरनारायण साहू सहित विभिन्न ग्रामों के सामाजिक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
इसके साथ ही व्यापारी प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ, किसान प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ एवं विधि प्रकोष्ठ सहित विभिन्न सामाजिक प्रकोष्ठों के संयोजकों एवं पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।
छोटा संगठन, अधिक प्रभावी कार्य का संकल्प
समाजजनों ने कहा कि परिक्षेत्र का विभाजन केवल संगठनात्मक सीमाओं का निर्धारण नहीं है, बल्कि सामाजिक कार्यों को अधिक प्रभावी और जनसुलभ बनाने का अवसर है। छोटे परिक्षेत्र में पदाधिकारी समाज के प्रत्येक परिवार तक आसानी से पहुंच सकेंगे तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं के विकास जैसे विषयों पर बेहतर ढंग से कार्य किया जा सकेगा।
इस अवसर पर सामाजिक, आर्थिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों को बढ़ावा देने, जरूरतमंदों को समय पर सहयोग उपलब्ध कराने तथा समाज में विश्वास और एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
रक्षाबंधन कार्यक्रम ने बढ़ाया सामाजिक अपनत्व
कार्यक्रम के दौरान महिला प्रकोष्ठ की बहनों ने रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन करते हुए उपस्थित भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। बहनों ने सभी भाइयों के उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना करते हुए सामाजिक भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश दिया।
वरिष्ठजनों ने कहा कि संगठन की शक्ति केवल पदों की संख्या में नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के आपसी विश्वास, समन्वय और सेवा भावना में होती है। इसी भावना के साथ डोंगेश्वरधाम देवपुर परिक्षेत्र साहू संघ को सामाजिक विकास एवं उत्थान के क्षेत्र में नई मिसाल स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री डेरहुराम साहू ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु, मातृशक्ति, बहनें एवं युवा साथी उपस्थित रहे।


