अयोध्या धाम के लिए तीर्थ यात्रियों को पार्षदगणों द्वारा भक्ति भाव से किया गया रवाना
धर्म की पताका को लहराने के लिए मोदी एवं विष्णु देव साय का ही है हाथ सुरक्षित-: विजय मोटवानी

अयोध्या धाम के लिए तीर्थ यात्रियों को पार्षदगणों द्वारा भक्ति भाव से किया गया रवाना
धर्म की पताका को लहराने के लिए मोदी एवं विष्णु देव साय का ही है हाथ सुरक्षित-: विजय मोटवानी
तीर्थ यात्रियों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए निगम जनप्रतिनिधि है प्रतिबद्ध-: कुलेश सोनी
*धमतरी-:* छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण एवं पवित्र योजना तीर्थ यात्रा दर्शन के लिए धमतरी विकासखंड के लगभग 50 लोगों का जत्था मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्म स्थलीय अयोध्या धाम के लिए जनपद परिसर से पार्षदगणों जिनमे लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी, कलेश सोनी चंद्रभागा साहू गजेंद्र विजय सिंह ठाकुर भागवत यादव अशोक सिन्हा भागी नंदू लोधी द्वारा तिलक वंदन करते हुए हरी झंडी दिखाकर सह सम्मान विदा किया गया तीर्थ यात्री गणों द्वारा जय जय श्री राम के नारे लगाते हुए पूरे वातावरण को अध्यात्ममय बनाकर छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त कर रहे थे इस अवसर पर विजय मोटवानी ने कहा कि जीवन के वृद्धावस्था के काल में प्रत्येक व्यक्ति की इच्छा होती है कि वह अपने धर्म से संबंधित तीर्थ की यात्रा कर अपने जीवन को धन्य करें , धर्म के क्षेत्र में अध्यात्म की पताका को फहराते हुए वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय की सरकार श्रवण कुमार की भूमिका निभाते हुए लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करा रही है, जो स्वागत योग्य है वही कुलेश सोनी द्वारा कहा गया कि जनता की सेवा ही नारायण की सेवा है जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी प्रामाणिकता के साथ समर्पित भाव से जन केंद्रित योजनाओं को आगे बढ़ा रही है जिसमें तीर्थ यात्रा का महत्वपूर्ण स्थान है नगर निगम के माध्यम से तीर्थ यात्रियों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए हम सभी जनप्रतिनिधि हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे तीर्थ यात्रियों में मीना बाई आशा जगताप मोना भाई रुक्मणी यादव समरी बाई रमेश यादव घासीराम शंकर प्रेमलाल भोलाराम लक्ष्मी नारायण श्यामा बाई बसंती भाई सरिता बाई रुक्मणी यादव हरिराम नगर निगम की ओर से धर्मेंद्र शिंदे तरुण गजेंद्र गोलू पटेल मुकेश प्रमुख रूप से उपस्थित रहेl



