छत्तीसगढ़

सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन ने बच्चों एवं मितानिन बहनों के साथ मनाया जन्मदिन

सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन ने बच्चों एवं मितानिन बहनों के साथ मनाया जन्मदिन

 

धमतरी-  महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग की सभापति श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर ग्राम शंकरदाह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों एवं मितानिन बहनों के साथ समय बिताकर अपनी खुशियां साझा कीं। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा, मिठाई खिलाई एवं न्योता भोज कराकर अपने जीवन के इस विशेष दिन को बच्चों के बीच मनाया। इस अवसर पर बच्चों को खिलौने भी भेंट किए गए।

 

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य एवं मलेरिया जागरूकता अभियान के अंतर्गत मितानिन बहनों द्वारा पारंपरिक सुआ नृत्य के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य एवं मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन ने भी मितानिन बहनों के साथ सुआ नृत्य में सहभागिता कर उनके उत्साह को बढ़ाया और स्वास्थ्य जागरूकता के इस अभिनव प्रयास की सराहना की।

 

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं तथा मितानिन बहनों के सेवा भाव की सराहना करते हुए उन्हें साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन बहनें समाज की स्वास्थ्य एवं पोषण व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे निरंतर बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, देखभाल और माताओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा बच्चों के बेहतर लालन-पालन, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा के लिए किया जा रहा कार्य तथा मितानिन बहनों द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। जन्मदिन के अवसर पर इन सेवाभावी बहनों के बीच समय बिताना और बच्चों के साथ खुशियां साझा करना उनके लिए विशेष अनुभव रहा।

 

कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती रमी गौतम, जनपद सदस्य श्रीमती सत्यप्रभा साहू भोसले, भाजपा मंडल महामंत्री श्री आनंद स्वरूप मेश्राम, मंडल उपाध्यक्ष श्री मति भूमिका कोर्राम,श्री ऋषभ देवांगन, श्री अशोक साहू, श्री महेश कोर्राम,श्री किशोर साहू, उपसरपंच श्री विनोद डिंडोलकर, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती प्राची शर्मा, सुपरवाइजर श्रीमती टिकी साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कलाबाई ध्रुव, सुश्री वंदना चंदनिया एवं सहायिका चेतन ध्रुव, मितानिन बहिनी सीता ध्रुव श्याम साहू आशा ध्रुव सुखवाती ध्रुव ममता ध्रुव रोजगार सहायिका देवकी बंजारे सचिन हेमलता सिन्हा उपस्थित रहीं।

 

साथ ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शोभा दुबे एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। उपस्थित सभी लोगों ने श्रीमती मोनिका देवांगन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button