छत्तीसगढ़

हाउसिंग बोर्ड चौक में ‘आरोग्यास मार्केटिंग’ का शुभारंभ, सभापति कौशल्या देवांगन ने फीता काटकर किया

हाउसिंग बोर्ड चौक में ‘आरोग्यास मार्केटिंग’ का शुभारंभ, सभापति कौशल्या देवांगन ने फीता काटकर किय

 

धमतरी। शहर के हाउसिंग बोर्ड चौक स्थित कॉम्प्लेक्स में ‘आरोग्यास मार्केटिंग’ का शुभारंभ नगर निगम धमतरी की सभापति कौशल्या देवांगन ने फीता काटकर किया।

 

इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक भूपेंद्र गौर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर में नए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं एवं उत्पाद आसानी से उपलब्ध होते हैं।

 

सभापति कौशल्या देवांगन ने कहा कि धमतरी शहर निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। ऐसे में नए व्यवसायों और उद्यमों का विस्तार शहर की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने प्रतिष्ठान की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

इस अवसर पर पार्षद कुलेश सोनी, एल्डरमैन दिलीप पटेल, रीता बंजारे सहित गणमान्य नागरिक एवं प्रतिष्ठान से जुड़े लोग उपस्थित रहे। प्रतिष्ठान के संचालक भूपेंद्र गौर ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button