छत्तीसगढ़

अवैध शराब के खिलाफ धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दो मोटरसाइकिलों से 373 पौवा शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब के खिलाफ धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवा

दो मोटरसाइकिलों से 373 पौवा शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्ता

धमतरी- पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों से परिवहन की जा रही 373 पौवा अवैध देशी शराब जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिलों में कुछ लोग बोरी में अवैध शराब भरकर हटकेशर शराब भट्ठी की ओर से रत्नाबांधा की तरफ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रत्नाबांधा-हटकेशर शराब भट्ठी रोड के पास घेराबंदी कर दोनों मोटरसाइकिलों को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान भानुप्रताप ध्रुव के कब्जे से 100 पौवा देशी प्लेन एवं 85 पौवा देशी मसाला शराब, कुल 33.84 बल्क लीटर, जिसकी कीमत करीब 16,500 रुपये है, बरामद की गई। वहीं हेमन्त ग्वाल के कब्जे से 85 पौवा देशी प्लेन एवं 103 पौवा देशी मसाला शराब, कुल 33.30 बल्क लीटर, कीमत करीब 17,100 रुपये, जब्त की गई।

शराब परिवहन में प्रयुक्त दो Honda Shine मोटरसाइकिल, क्रमांक CG 05 AC 4065 एवं CG 05 AE 7918, की अनुमानित कीमत 50-50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब और दोनों वाहनों सहित कुल 1 लाख 33 हजार 600 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

मामले में महेश लछवानी (35), भानुप्रताप ध्रुव (20), मनीष जोशी (48) और हेमन्त ग्वाल (34) को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 205/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button