छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन महापर्व पर सभापति कौशल्या देवांगन ने दी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

रक्षाबंधन महापर्व पर सभापति कौशल्या देवांगन ने दी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

धमतरी-भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन महापर्व के अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन ने समस्त प्रदेशवासियों एवं धमतरी नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

सभापति कौशल्या देवांगन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि यह भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का पावन अवसर है। यह पर्व हमारी भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों की सुंदर परंपरा को मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व परिवारों में खुशियां और आपसी प्रेम बढ़ाने के साथ-साथ समाज में भाईचारे, सौहार्द एवं एकता की भावना को भी मजबूत करता है। आज के इस पावन अवसर पर हम सभी को अपने रिश्तों की गरिमा को बनाए रखने तथा परिवार एवं समाज में प्रेम और सद्भाव का वातावरण कायम रखने का संकल्प लेना चाहिए।

 

श्रीमती देवांगन ने सभी बहनों और भाइयों के सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि रक्षा का यह पवित्र बंधन सदैव प्रेम और विश्वास से मजबूत होता रहे तथा प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।

 

उन्होंने सभी नगरवासियों से रक्षाबंधन पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।

Author Desk

Related Articles

Back to top button