अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल आपदा: बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 1,290 पहुंचा, भारत ने भेजी राहत सामग्री

काठमांडो। नेपाल में भीषण भोटेकोशी बाढ़ के बाद त्रिशूली-3ए जलविद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान आज नौवें दिन भी पूरी ताकत से जारी है। बचाव दल हरसंभव प्रयास कर सुरंग के भीतर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। नेपाल पुलिस के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश भर में आई इस विनाशकारी बाढ़ और आपदा के कारण मरने वालों की संख्या बढक़र 1,290 हो गई है। हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं और तबाही का दायरा बढ़ता जा रहा है। विशेष रूप से रासुवा और नुवाकोट जिलों में स्थिति बेहद चिंताजनक है, जहां करीब 600 बच्चे अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

भारत ने भेजी राहत सामग्री की नई खेप
इस आपदा की घड़ी में भारत ने पड़ोसी होने का फर्ज निभाते हुए नेपाल के लिए सहायता का हाथ बढ़ाया है। विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना के दो सी-130जे हरक्यूलिस विमान 21.5 टन राहत सामग्री लेकर काठमांडो पहुंच चुके हैं। इस मानवीय सहायता खेप में दैनिक जरूरत के सामान के साथ-साथ आवश्यक मेडिकल सप्लाई और फोरेंसिक किट भी शामिल हैं, जो राहत कार्यों में मदद करेंगे। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव दल लगातार जुटे हुए हैं, हालांकि सुरंग के भीतर फंसे लोगों की वर्तमान स्थिति को लेकर चिंताएं अभी भी बरकरार हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button