छत्तीसगढ़

पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नियमित पुलिस गश्त, नशाखोरी पर रोक, प्रकाश व्यवस्था और मोबाइल नेटवर्क बेहतर करने की मांग

पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नियमित पुलिस गश्त, नशाखोरी पर रोक, प्रकाश व्यवस्था और मोबाइल नेटवर्क बेहतर करने की मांग

धमतरी, 7 सितंबर 2026। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ॐ लक्ष्मी फाउंडेशन, धमतरी ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

 

फाउंडेशन ने ज्ञापन के माध्यम से पर्यटन स्थलों पर नियमित पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही नशाखोरी एवं असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने का आग्रह किया गया।

 

ज्ञापन में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। वहीं, जिन पर्यटन क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां संबंधित मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के माध्यम से कनेक्टिविटी बेहतर करने का आग्रह किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पर्यटक आसानी से सहायता प्राप्त कर सकें।

 

इस अवसर पर वेद प्रकाश साहू, प्रेम प्रकाश साहू, सोहन धीवर, अतुल साहू, राकेश कामड़े, ऋतिक रजक, मोहित, यमन, शिवांग, यज्ञांश, पायल पटेल, प्रियंका, महिमा, राधा, चंचल, मनीषा, कीर्ति, यश, माधुरी, वेदांत साहू एवं गोविंद सिन्हा सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

ॐ लक्ष्मी फाउंडेशन ने प्रशासन से ज्ञापन में रखी गई मांगों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। फाउंडेशन का कहना है कि सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश और संचार जैसी सुविधाओं के बेहतर होने से जिले के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का अनुभव और अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button