छत्तीसगढ़

OBC दिवस पर मड़ेली में जुटेगा पिछड़ा वर्ग, सामाजिक न्याय की आवाज होगी बुलंद

10 सितंबर को विशेष कार्यक्रम, अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहु ने अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील

OBC दिवस पर मड़ेली में जुटेगा पिछड़ा वर्ग, सामाजिक न्याय की आवाज होगी बुलंद

10 सितंबर को विशेष कार्यक्रम, अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहु ने अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील

कुरूद। सामाजिक न्याय, समान अवसर और OBC समाज के संवैधानिक अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से 10 सितंबर OBC दिवस के अवसर पर ग्राम मड़ेली में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आयोजित होगा।

ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहु ने OBC समाज के लोगों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

अधिवक्ता साहु ने कहा कि OBC दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि अपने अधिकार, प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय के लिए संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने जाति आधारित जनगणना, जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व तथा शिक्षा, रोजगार एवं राजनीतिक भागीदारी में न्यायपूर्ण अवसर को OBC समाज की प्रमुख आवश्यकताएं बताया।

उन्होंने कहा, “अधिकार मांगने से नहीं, संगठित और जागरूक समाज की लोकतांत्रिक आवाज से मजबूत होते हैं। आइए, 10 सितंबर को मड़ेली पहुंचकर OBC एकता और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूत करें।”

यहां होगा आयोजन

स्थान: ग्राम मड़ेली, कुरूद, जिला धमतरी

दिनांक: 10 सितंबर

समय: सुबह 11 बजे से

— अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहु

संस्थापक, ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़

Author Desk

Related Articles

Back to top button