पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को असम प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को असम प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर दी बधाई
रायपुर-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को असम राज्य का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को असम का प्रभारी बनाए जाने पर आज उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय पहुंचकर *अध्यक्ष आदिवासी जिला कांग्रेस धमतरी मनोज साक्षी* के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर *अध्यक्ष आदिवासी जिला कांग्रेस मनोज साक्षी* ने कहा कि भूपेश बघेल जी एक अनुभवी, जमीनी और किसान-मजदूरों के सच्चे हितैषी नेता हैं। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। निश्चित ही उनके प्रभारी बनने से असम में कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत होगी और आने वाले चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से *राजेन्द्र सोनी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, मनोज साक्षी अध्यक्ष आदिवासी जिला कांग्रेस धमतरी, किशन गजेन्द्र युवा कांग्रेस, नितिन पिंकी यदु उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी किसान कांग्रेस, भरत लहरे उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी-सिहावा* उपस्थित थे।
सभी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हाईकमान ने एक सही और अनुभवी व्यक्ति को असम की जिम्मेदारी दी है। भूपेश बघेल जी के मार्गदर्शन में असम में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।



