छत्तीसगढ़

PM मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान, भाजपा नेता प्रीतेश गांधी ने श्रद्धालुओं को बांटे दीये

PM मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान, भाजपा नेता प्रीतेश गांधी ने श्रद्धालुओं को बांटे दीये

*17 सितंबर को शाम 7 बजे दीया जलाकर PM को आशीर्वाद देने की अपील*

 

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी “आशीर्वाद का दीया” अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 13, 14 एवं 15 सितंबर को प्रदेशभर में दीया वितरण कार्यक्रम हो रहे हैं।

 

इसी कड़ी में “विकसित भारत 2047” के संकल्प के साथ मठ मंदिर चौक स्थित श्री गणेश मंदिर में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री एवं मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी प्रीतेश गांधी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद के दीये वितरित किए।

 

इस अवसर पर प्रीतेश गांधी ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि 17 सितंबर को संध्या 7 बजे अपने-अपने घरों में “आशीर्वाद का दीया” प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दें और सेवा-संकल्प के इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जुड़ें।

 

उन्होंने कहा कि देश, समाज और जनसेवा के लिए समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हम सभी के लिए एक महोत्सव है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मां भारती की सेवा के लिए समर्पित किया है।

 

कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला संयोजक रोहिताश मिश्रा, नगर निगम धमतरी के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, पार्षद कुलेश सोनी, पार्षद पिंटू यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button