छत्तीसगढ़

मठ मंदिर चौक में गूंजे वैदिक मंत्र, सिद्धि विनायक गणेश जी का 24 घंटे का अखंड जलाभिषेक शुरू

मठ मंदिर चौक में गूंजे वैदिक मंत्र, सिद्धि विनायक गणेश जी का 24 घंटे का अखंड जलाभिषेक शुरू

35वें वर्ष में सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय और विश्व शांति के लिए हो रहा अनुष्ठान

धमतरी। मठ मंदिर चौक स्थित प्राचीन सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में आज शनिवार 13 सितंबर को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 6 बजे से 24 घंटे के अखंड जलाभिषेक का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। मंदिर परिसर में सुबह से ही वेदपाठ की गूंज और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।

 

मंदिर के पुजारी पंडित होमन प्रसाद शास्त्री के नेतृत्व में वेदपाठी पंडित श्रीकांत तिवारी, कामेश्वर पांडे, वैभव दीवान, चिराग दीवान, नरेश दीवान, नितिन दीवान और सुरेंद्र पांडे द्वारा यह अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है। यह अखंड जलाभिषेक का 35वां वर्ष है, जो सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय, विश्व शांति, जन कल्याण और सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के संकल्प के साथ किया जा रहा है।

 

अनुष्ठान की शुरुआत मुख्य यजमान के रूप में मठ मंदिर ट्रस्ट के पूर्व ट्रस्टी स्व. नटवरलाल वल्लभदास गांधी परिवार से प्रीतेश गांधी दंपती एवं मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रोहिताश मिश्रा द्वारा पूजा-अर्चना के बाद पवित्र मुहूर्त में की गई।

 

मंदिर ट्रस्ट के अनुसार यह अखंड जलाभिषेक 14 सितंबर सुबह 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद प्रातः 8 बजे भगवान गणेश जी का दिव्य श्रृंगार, 10 बजे हवन-पूजन और 12 बजे विशेष पूजा-अर्चना के साथ महाआरती एवं महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

 

इस अवसर पर पप्पू लोहाना, पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, पार्षद कुलेश सोनी, भरत सोनी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button