छत्तीसगढ़

मोदी जी के जन्मदिन को सेवा संकल्प के रूप में मनाया गया

छाती स्कूल में विद्यार्थियों ने रंगोली, चित्रकला, भाषण और कविता के जरिए दिया सेवा व राष्ट्र निर्माण का संदेश

मोदी जी के जन्मदिन को सेवा संकल्प के रूप में मनाया गया

छाती स्कूल में विद्यार्थियों ने रंगोली, चित्रकला, भाषण और कविता के जरिए दिया सेवा व राष्ट्र निर्माण का संदेश

धमतरी। सेवा, स्वच्छता, जल संरक्षण, डिजिटल सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 19 सितंबर 2026 को ग्राम छाती के शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता दयाराम साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दयाराम साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा, स्वच्छता, जल संरक्षण, डिजिटल सशक्तिकरण और जनभागीदारी से जुड़े अभियानों को नई गति मिली है। इन अभियानों की वास्तविक सफलता तभी संभव है, जब युवा और विद्यार्थी इनके उद्देश्यों को समझकर अपने जीवन और समाज में आत्मसात करें।

 

उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पुस्तकीय ज्ञान प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा, संवेदनशीलता, रचनात्मकता और राष्ट्र भावना को पहचानने तथा निखारने का सशक्त मंच है। सेवा संकल्प जैसे आयोजन विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को सकारात्मक दिशा देने का सुंदर माध्यम हैं।

 

विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की भूमिका

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। दयाराम साहू ने कहा कि देश के विकास की यात्रा में युवा शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान, प्रतिभा और रचनात्मक सोच के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगोली, ड्राइंग, पेंटिंग, भाषण और कविता के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन, सेवा भावना, डिजिटल इंडिया और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के जरिए प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई सुंदर चित्रकला एवं पेंटिंग का प्रदर्शन भी किया गया।

 

वहीं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने डिजिटल इंडिया, स्वच्छता, राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत और भारतीय सेना के पराक्रम जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया।

 

जनप्रतिनिधियों, शाला प्रबंधन समिति और शिक्षकों की रही सहभागिता

 

कार्यक्रम में भाजपा भोथली मंडल उपाध्यक्ष संतोष बल्ला चंद्राकर, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष गणेश राम चंद्राकर, पूर्व शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजेश चंद्राकर, उपाध्यक्ष पवन बघेल, बूथ अध्यक्ष खिलेश्वर चंद्राकर, कुंवरलाल साहू, जनपद प्रतिनिधि एवं विधायक प्रतिनिधि शिव चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

विद्यालय के प्राचार्य सी.डी. रात्रे, व्याख्याता खरे सर, विनय सर, दयालाल साहू, अनीश साहू, निकेश सर सहित शिक्षिकाओं में श्रीमती गार्गी साहू, मिश्रा मैडम, भारदिया मैडम, ममता मैडम, सुमन मैडम, राधिका मैडम एवं त्रिलोचन सर सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती अंबालिका साहू ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए सेवा, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामने रखा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button