शिक्षक ज्ञान और संस्कार से छात्रों के जीवन का करते हैं निर्माण : आर.एन. ध्रुव
शिक्षक ज्ञान और संस्कार से छात्रों के जीवन का करते हैं निर्माण : आर.एन. ध्रुव
तखतपुर। गोंड महासभा तखतपुर जिला बिलासपुर के तत्वावधान में 20 सितंबर को सांस्कृतिक भवन तखतपुर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष आर.एन. ध्रुव रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीराम ध्रुव, भरत लाल मार्को, रामचंद्र ध्रुव, डॉ. कैलाश मरकाम, अकत सिंह ध्रुव, टामेश्वर सिंह ठाकुर, भारत सिंह मरकाम और इन्द्राणी मरकाम उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंड महासभा तखतपुर के अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद ध्रुव ने की। मंच संचालन भंवर सिंह छेदैईहा एवं भीखम सिंह नेताम ने किया।
समारोह में शिक्षकों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आर.एन. ध्रुव ने सम्मानित होने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक उस दीपक के समान होता है, जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है। शिक्षक अपने ज्ञान, धैर्य और मेहनत के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन से अज्ञानता का अंधकार दूर कर उन्हें सफलता की राह दिखाता है।
उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षक की भूमिका एक कुम्हार की तरह होती है। जिस प्रकार कुम्हार कच्ची मिट्टी को सहेजकर उसे सुंदर आकार देता है, उसी प्रकार शिक्षक बच्चों के मन को ज्ञान, संस्कार और अनुशासन से सींचकर उन्हें जिम्मेदार एवं आदर्श नागरिक बनाने का कार्य करते हैं।
आर.एन. ध्रुव ने कहा कि डॉक्टर बीमारी का इलाज करता है और इंजीनियर इमारतों का निर्माण करता है, लेकिन शिक्षक पूरे राष्ट्र के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के भविष्य को मजबूत बनाने में शिक्षकों का योगदान सदैव महत्वपूर्ण रहेगा।
कार्यक्रम में गोंड महासभा के पदाधिकारी, सामाजिक वरिष्ठजन, अधिकारी-कर्मचारी, सोसायटी केंद्रों के अध्यक्ष एवं सचिव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। इस दौरान रोहित मरकाम, रामबगस नेताम, जवाहर नेताम, देवीलाल नागेशी, करमू सिंह रतन, राकेश कुमार नेताम, साधराम ध्रुव, एम.आर. पोर्ते, भीखम सिंह चेचाम, समारु पोर्ते, जगदीश ध्रुव, आर.के. नेताम, प्रमोद ध्रुव, श्रवण ध्रुव, विजय पोर्ते, पुरुषोत्तम ध्रुव, अमर सिंह मरावी, भारत सिंह मरकाम, हरिशंकर नेताम, शीतल मरावी, स्वारथ मरावी, झाडुराम ध्रुव, गेंदराम ध्रुव, अश्वनी कुमार मरावी, कुमार मरकाम, उमेश ध्रुव, संतोष नेताम, अघनु सिंह जगत, मनोज मरकाम, सिंयाराम ध्रुव, राजेन्द्र मरकाम, रतन सिंह जगत, राजाराम मरकाम, सुचित मरावी सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजजन मौजूद रहे।



