छत्तीसगढ़

तीज महोत्सव में मातृशक्ति की प्रतिभा और एकजुटता का दिखा उत्साह – श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने दी शुभकामनाएं

तीज महोत्सव में मातृशक्ति की प्रतिभा और एकजुटता का दिखा उत्साह – श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने दी शुभकामनाएं

 

धमतरी। जिला देवांगन समाज महिला प्रकोष्ठ, धमतरी द्वारा दानीटोला स्थित देवांगन धर्मशाला में तीज महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति एवं पूर्व जिला अध्यक्ष देवांगन समाज महिला प्रकोष्ठ श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन अतिथि के रूप में शामिल हुईं और उपस्थित मातृशक्ति एवं समाजजनों को तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा कि तीज छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और सामाजिक सौहार्द से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन केवल उत्सव तक सीमित नहीं रहते, बल्कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा, भावनाओं और रचनात्मकता को मंच पर प्रस्तुत करने तथा एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

 

तीज महोत्सव के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं, क्विज कॉन्टेस्ट एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का गरिमामय आयोजन किया गया। महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास को निखारने के लिए ऐसे मंच निरंतर मिलते रहने चाहिए। ऐसे आयोजन मातृशक्ति को अपनी क्षमता पहचानने, आगे बढ़ने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही, सामूहिक सहभागिता से समाज में एकता और आपसी भाईचारा बढ़ता है तथा संगठन और अधिक मजबूत होता है।

 

श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने तीज महोत्सव के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए जिला देवांगन समाज महिला प्रकोष्ठ की समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज की मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता से ऐसे आयोजन निरंतर होते रहें और समाज की एकता, संस्कृति एवं संगठन को नई मजबूती मिले, यही शुभकामना है।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चंद्राकर जी एवं अध्यक्षता श्रीमती वेदिका देवांगन ने की। साथ ही विशिष्ट अतिथि केरूप में श्रीमती कौशल्या देवांगन जी, जिला देवांगन समाज अध्यक्ष श्री विनय देवांगन जी, देवांगन समाज मंडल अध्यक्ष श्री भरत देवांगन, पार्षद श्रीमती पूर्णिमा देवांगन जी तथा बालोद जिला से श्रीमती मोहनी देवांगन जी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, महिला पदाधिकारी, मातृशक्ति एवं समाज के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button