छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

प्रदेश संगठन को स्मृति ईरानी का संगठन के दीर्घकाल के अनुभवों का मिलेगा लाभ-: प्रीतेश गांधी 

भाजपा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

प्रदेश संगठन को स्मृति ईरानी का संगठन के दीर्घकाल के अनुभवों का मिलेगा लाभ-: प्रीतेश गांधी


धमतरी – भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के प्रदेशों में संगठन को विस्तार देते हुए प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा करते हुए घोषणा की है जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रभारी के रूप में पूर्व में केंद्र सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्माण करने वाली स्मृति ईरानी को सांगठनिक रूप से यहां दायित्व दिया गया है। वहीं सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी बनाया गया है दोनों ही नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आने वाले समय में स्मृति ईरानी के दीर्घकालीन संगठन में किए गए कार्य के अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ को मिलेगा जिससे उनके सतत मार्गदर्शन में हम सब आगामी समय में पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रभारी नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाने के बाद से इस पद में नई नियुक्ति की कवायद शुरू हो गई थी, जिसमें अंततः यह नियुक्ति हुई है कहा जा रहा है किपूर्व में भी स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ से करीब का रिश्ता रहा है। इसलिए उन्हें संगठन को पूर्णता गति देने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होगी

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button