छत्तीसगढ़

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी में हराया, इसलिए कांग्रेस में खौफ: अरुण साव

रायपुर (प्रखर)। छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी के रूप में स्मृति ईरानी की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्मृति ईरानी को अनुभवी, सक्रिय और मेहनती नेता बताते हुए कहा कि उनके छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और सरकार को भी उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा।

नवा रायपुर अटल नगर स्थित कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि स्मृति ईरानी का राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव लंबा है। उन्होंने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली है और केंद्र सरकार में शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी निभाई है। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी संघर्षशील और मेहनती नेता हैं। ऐसे अनुभवी नेता के छत्तीसगढ़ प्रभारी के रूप में आने से प्रदेश भाजपा के संगठन को मजबूती मिलेगी। साव के मुताबिक, स्मृति ईरानी के अनुभव का लाभ संगठन के साथ-साथ सरकार के कामकाज में भी मिलेगा। स्मृति ईरानी की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस की ओर से सामने आ रही प्रतिक्रियाओं पर अरुण साव ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, **”स्मृति ईरानी जी ने उनके सबसे बड़े नेता राहुल गांधी को अमेठी में जाकर पटकनी दी है, इसलिए छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों में खौफ है और इस वजह से अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button