सेवा संकल्प अभियान के तहत रामसागर पारा वार्ड में हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं हितग्राहियों का सम्मान; स्वस्थ बच्चा-स्वस्थ मां अभियान के तहत भी किया गया सम्मान
सेवा संकल्प अभियान के तहत रामसागर पारा वार्ड में हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं हितग्राहियों का सम्मान; स्वस्थ बच्चा-स्वस्थ मां अभियान के तहत भी किया गया सम्मान
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत रामसागर पारा वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में पार्षद संतोष सोनकर, पार्षद शैलेश रजक, देवेंद्र ध्रुववंशी और नीलमणि पवारिया अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन दीदी एवं हितग्राहियों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही ‘स्वस्थ बच्चा, स्वस्थ मां’ के तहत उत्कृष्ट स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर भी सम्मान किया गया।
आंगन मिलन कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं रंगोली, भाषण सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में अतिथियों एवं वक्ताओं ने पोषण आहार, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। महिलाओं एवं हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर जन्मदिन, शादी की सालगिरह सहित अन्य खुशी के अवसरों को ‘नेवता भोज’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ मनाने की जानकारी भी दी गई। इसके माध्यम से सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने और बच्चों के साथ खुशियां साझा करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुसुम कश्यप, मितानिन दीदी रीता किरण गौतम सहित वार्ड की मातृ शक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर प्रियंका साहू ने किया।
कार्यक्रम में कुल 73 लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम को उत्साह और उमंग के साथ सफल बनाया।



