छत्तीसगढ़

ग्राम मोखा में तीन दिवसीय संगीतमय रामधुनी महोत्सव का हुआ शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं रंजना डीपेन्द्र साहू

यहां की लोक परंपराओं, भजन-कीर्तन और रामधुनी आयोजनों में भगवान श्रीराम के प्रति लोगों की हैं गहरी आस्था : रंजना साहू

ग्राम मोखा में तीन दिवसीय संगीतमय रामधुनी महोत्सव का हुआ शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं रंजना डीपेन्द्र साहू

 

यहां की लोक परंपराओं, भजन-कीर्तन और रामधुनी आयोजनों में भगवान श्रीराम के प्रति लोगों की हैं गहरी आस्था : रंजना साहू

 

धमतरी- धमतरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोखा (मड़ईभाठा) में भगवान श्रीरामचंद्र जी की असीम कृपा से आयोजित तीन दिवसीय भव्य संगीतमय रामधुनी महोत्सव का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं मंडल महामंत्री श्रीमती दमयंती केशव साहू ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ में रामधुनी मण्डली द्वारा भगवान श्रीराम के जयघोष से किए। इस अवसर पर श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, उनके आदर्श हमें सत्य, धर्म, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। रामधुनी जैसे अन्य धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है तथा लोगों के बीच प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।

श्रीमती साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती भगवान श्रीराम के ननिहाल के रूप में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व रखती है, यहां की लोक परंपराओं, भजन-कीर्तन और रामधुनी आयोजनों में भगवान श्रीराम के प्रति लोगों की गहरी आस्था दिखाई देती है। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी को धर्म, संस्कार और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।उन्होंने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को तीन दिवसीय संगीतमय रामधुनी महोत्सव के आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं, सामूहिक सहभागिता से गांव में आपसी सहयोग, समरसता और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं श्रीमती दमयंती केशव साहू ने भी धार्मिक आयोजनों के महत्व को रेखांकित करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि तीन दिवसीय रामधुनी महोत्सव के दौरान भक्तिमय प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्राम मोखा में आध्यात्मिक वातावरण बना रहेगा। आयोजन समिति ने बताया कि विगत कई वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है जिसमें रामधुनी के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों, मर्यादा, त्याग, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती जागेश्वरी साहू, सूरज फुटान, चन्द्रेश चांद, सूर्यकांत साहू, श्रीमती पुष्पा गणेश ध्रुव, श्रीमती नैमिन माधव साहू, बालाराम देवांगन, मानिक राम साहू, मन्नू ध्रुव, गिरधारी यादव, बलदाऊ राम साहू, पवन कुमार साहू, श्रीमती चमेली पवार, सरजू राम साहू, घनश्याम देवांगन एवं केजू राम ध्रुव सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button