धमतरी आगमन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का रंजना साहू ने किया स्वागत-अभिनंदन
विश्राम गृह में हुई सौजन्य मुलाकात, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा; भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी रहे उपस्थित

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष तथा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक के धमतरी आगमन पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू ने विश्राम गृह में सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर रंजना साहू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर धरमलाल कौशिक का आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्रीय विषयों एवं पार्टी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

रंजना डीपेन्द्र साहू ने धरमलाल कौशिक का स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं आत्मीयता व्यक्त की। इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने आपसी सौहार्द के साथ मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस सौजन्य भेंट के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेन्द्र साहू के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, महामंत्री राकेश साहू, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश शर्मा, कमल डागा सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।