छत्तीसगढ़

विधायक ओंकार साहू के प्रयासों से अछोटा में महानदी पुल निर्माण को ₹92.55 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

धमतरी विधानसभा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

विधायक ओंकार साहू के प्रयासों से अछोटा में महानदी पुल निर्माण को ₹92.55 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

 

धमतरी विधानसभा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

 

धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। विधायक ओंकार साहू के प्रयासों से वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल ग्राम अछोटा के पास महानदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 92 करोड़ 55 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताते हुए विधायक ओंकार साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

प्रस्तावित निर्माण कार्य धमतरी-नगरी मार्ग पर ग्राम अछोटा के समीप महानदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण से संबंधित है। पुल बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने, ग्रामीण अंचलों की कनेक्टिविटी मजबूत होने और लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।

 

ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को होगा लाभ

 

क्षेत्रवासियों का कहना है कि महानदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण लंबे समय से क्षेत्र की महत्वपूर्ण आवश्यकता रही है। इसकी प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को भविष्य में बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद धमतरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बीच संपर्क और अधिक मजबूत होगा। इससे क्षेत्र में विकास के नए अवसर खुलने की संभावना है।

 

जनप्रतिनिधियों ने जताया विधायक के प्रति आभार

अछोटा जोन कांग्रेस अध्यक्ष सूर्या नेताम सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस नेताओं ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक ओंकार साहू के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए महानदी पुल निर्माण के लिए किए गए प्रयासों से ग्रामीण अंचल में बेहतर आवागमन सुविधा विकसित होने की उम्मीद है।

 

इस अवसर पर पेखन साहू, जीवराखन देवांगन, भोलानाथ देवांगन, साकेन्द्र निषाद, जयंत सिन्हा, भीष्म नेताम, अशोक देवांगन, लीलर सरपंच राजकुमारी नेताम, भोयना सरपंच पारथी बाई ध्रुव, मथुराडीह सरपंच बसंती बाई नेताम, हरिराम ध्रुव, श्रीराम ध्रुव, जोहित नेताम, मिलन साहू, हेमलाल सिन्हा, ओमेश गोस्वामी, अनूप नेताम, विष्णु सिन्हा, गौतम धृत लहरें, सखाराम नेताम, अगस्त नेताम, तेजेश्वर टण्डन, नामदेव एवं नितेश दिवान सहित अन्य लोगों ने विधायक ओंकार साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद धमतरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और स्थानीय लोगों के आवागमन में सुविधा बढ़ेगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button