छत्तीसगढ़

भाजपा नेता विजय मोटवानी ने सुआ नृत्य से जुड़कर, परम्परा एवं संस्कृति के पोषकों का किया सम्मान

भाजपा नेता विजय मोटवानी ने सुआ नृत्य से जुड़कर, परम्परा एवं संस्कृति के पोषकों का किया सम्मान

 

धमतरी– दीपावली से पूर्व गांव से आकर शहर में सुआ नृत्य के साथ त्यौहार की खुशियों को बिखरने का माध्यम मातृ शक्तियों तथा बच्चों की टोलियां करते हुए शहर के विभिन्न सार्वजनिक जगह में दिखाई दे रहे हैं, वास्तविक में राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को अपनी परंपरा और संस्कृति से अलग रखते हुए विशिष्ट प्रभाव रखने वाले मान्यताओं के सच्चे एवं प्रमाणित वाहक ऐसे ही लोग होते हैं, इसी परंपरा, संस्कृति एवं मान्यताओं से अपने को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण कार्य भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा आमापारा वार्ड से नगर निगम में सक्रिय एवं जुझारू पार्षद विजय मोटवानी द्वारा मंगली यादव, प्रेमी ठाकुर, सरस्वती ठाकुर, जसोदा ठाकुर, सरस्वती नेताम,जयति नेताम सुकमा नेताम उसरवारा गांव के सभी माँ देवियों का श्रीफल सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त हुआ तथा उन्होंने सुआ नृत्य की परंपरा को त्यौहार की खुशियों में चार चांद लगाने का कार्य धरातल पर यह सारे लोग करते हैं और इन्हीं के कारण हमारे धर्म, हमारी संस्कृति तथा हमारा अध्यात्म को मजबूती प्राप्त होती है इसे सहेज कर आगे बढ़ाना हम सब का धर्म के साथ नैतिक कर्तव्य भी है जिसके लिए सभी समाज जन आगे आवे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button