छत्तीसगढ़

दीपावली भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और धर्म के प्रकाश का महापर्व : पंडित राजेश शर्मा

धनतेरस से भाई दूज तक सभी पर्वों की दी शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

दीपावली भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और धर्म के प्रकाश का महापर्व : पंडित राजेश शर्मा

धनतेरस से भाई दूज तक सभी पर्वों की दी शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

धमतरी। दीपावली के पावन पर्व पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पंडित राजेश शर्मा ने समस्त प्रदेशवासियों, धर्मप्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों को दीपोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और धर्म के प्रकाश का महापर्व है।

पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि दीपावली भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। चौदह वर्षों के वनवास के पश्चात प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन की स्मृति में मनाया जाने वाला यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। वहीं मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की जाती है।

उन्होंने धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, अन्नकूट एवं भाई दूज सहित दीपोत्सव से जुड़े सभी पर्वों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में इन पर्वों का विशेष धार्मिक एवं सामाजिक महत्व है। ये त्योहार परिवार, समाज और रिश्तों में प्रेम, भाईचारे, सेवा, सहयोग एवं आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।

शर्मा ने कहा कि हमारी परंपरा में दीप प्रज्वलन का अर्थ केवल घरों को रोशन करना नहीं, बल्कि मन के अज्ञान, निराशा और नकारात्मकता को दूर कर ज्ञान, संस्कार, सद्भाव एवं धर्म के प्रकाश को जीवन में अपनाना भी है। भारतीय त्योहार हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का माध्यम हैं।

अंत में पंडित राजेश शर्मा ने मां लक्ष्मी एवं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। हर घर में खुशियों के दीप जलें, समाज में प्रेम एवं सद्भाव बना रहे और हमारा देश अपनी धर्म, संस्कृति एवं संस्कारों की गौरवशाली परंपरा के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button