छत्तीसगढ़

जगदीश मंदिर में 10 नवंबर को होगा भव्य अन्नकूट महोत्सव, भक्तों को बांटी जाएगी खिचड़ी प्रसादी

103 वर्षों से चली आ रही परंपरा का होगा निर्वहन, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की विशेष पूजा-अर्चना के बाद लगेगा महाभोग, मंदिर ट्रस्ट ने की व्यापक तैयारियां

जगदीश मंदिर में 10 नवंबर को होगा भव्य अन्नकूट महोत्सव, भक्तों को बांटी जाएगी खिचड़ी प्रसादी

 

103 वर्षों से चली आ रही परंपरा का होगा निर्वहन, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की विशेष पूजा-अर्चना के बाद लगेगा महाभोग, मंदिर ट्रस्ट ने की व्यापक तैयारियां

 

धमतरी। शहर के ऐतिहासिक महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर में 103 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 10 नवंबर, मंगलवार को भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मां लक्ष्मी पूजन के पश्चात आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को अन्नकूट खिचड़ी की प्रसादी वितरित की जाएगी। आयोजन को लेकर जगदीश मंदिर ट्रस्ट द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

 

कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे भगवान जगन्नाथ स्वामी, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की विशेष पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पं. बालकृष्ण महाराज एवं पं. गौरव शर्मा द्वारा संपन्न कराई जाएगी। इसके पश्चात भगवान को महाभोग अर्पित किया जाएगा और श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसादी का वितरण प्रारंभ होगा।

मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करने पहुंचते हैं। भक्तों की सुविधा एवं भीड़ को देखते हुए इस वर्ष ट्रस्ट द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए टिफिन व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी, ताकि अधिक से अधिक लोग सुविधाजनक तरीके से प्रसादी प्राप्त कर सकें।

 

जगदीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण नटवरलाल वल्लभदास गांधी ने बताया कि सनातन परंपरा में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट प्रसादी वितरण का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। इसी आस्था और परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य इस वर्ष भी शहरवासियों के लिए अपनी सेवाएं समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर ट्रस्ट द्वारा धार्मिक आयोजनों में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पूर्व भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शहर के साथ ग्रामीण अंचलों के लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से घर-घर और गांवों तक निमंत्रण कार्ड पहुंचाए गए थे, जिसे अच्छा प्रतिसाद मिला।

 

व्यवस्थाओं के लिए बनाई गईं समितियां

 

अन्नकूट महोत्सव को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। प्रसादी तैयार करने की जिम्मेदारी ट्रस्टी समिति के संयोजक गोपाल प्रसाद शर्मा के साथ बिहारी लाल अग्रवाल, लखबू भाई भानुशाली, विनोद अग्रवाल, रमेश भाई लाठ, दयाराम अग्रवाल एवं विपिन भाई पटेल को सौंपी गई है।

 

प्रसादी ग्रहण व्यवस्था समिति में संयोजक अजय अग्रवाल सीए के साथ श्याम अग्रवाल पीवीएस, मोहन अग्रवाल एवं प्रकाश गांधी शामिल हैं। वहीं प्रसाद वितरण समिति के संयोजक लक्ष्मीचंद बाहेती हैं। इस समिति में श्यामसुंदर अग्रवाल, डॉ. हीरा महावर, हर्षद मेहता, बालकृष्ण शर्मा, मदनमोहन खंडेलवाल, किरण कुमार गांधी, रविकांत अग्रवाल सहित अन्य सदस्य अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

 

प्रसादी व्यवस्था समिति के संयोजक अनिल मित्तल के साथ भरत सोनी, सत्यनारायण राठी, विनोद अग्रवाल एवं रविकांत अग्रवाल व्यवस्था संभालेंगे।

 

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निभाएंगे सेवा की जिम्मेदारी

 

प्रसादी वितरण एवं आयोजन की व्यवस्थाओं में संजय अग्रवाल, दिलीप सोनी, प्रमोद अग्रवाल, प्रीतश गांधी, विवेक पटेल, राहुल महावर, निर्भय महावर, अजीत खंडेलवाल, प्रभाष अग्रवाल, दिलीप गांधी, जयेश मेहता, अनुराग महावर, कीर्ति शाह, मयूर राठौर, सिद्धार्थ लाठ, शुभम बाहेती, राजेंद्र शर्मा पूर्व सभापति, जतिन सोनी, प्रियंक प्रकाश गांधी, महेंद्र पंडित, हर्ष अग्रवाल, गौरव मित्तल, गौरव शर्मा, डॉ. विकास अग्रवाल, विवेक गोयल, जितेंद्र शर्मा, भरत भानुशाली, प्रियांश अग्रवाल, कल्लेश मेहता, राकेश अग्रवाल, हितेश अग्रवाल, संदेश राठी, मंथन भानुशाली, हर्षित गांधी, विजीत लाठ, प्रणय महावर, दिनेश राजा रोहड़ा, रवि पंजवानी, धर्मेंद्र गांधी, गोवर्धन सोनी, निशित पटेल, अंकित अग्रवाल, तरुण अंबानी, अंशुल महावर, प्रजय महावर, रवि शर्मा, सूरज शर्मा, अनंत शाह, सुबोध ठाकुर, कुलैश सोनी पार्षद, पिंटू यादव पार्षद, प्रियंक विनोद गांधी, गोलू ठाकुर, अभिषेक अग्रवाल एवं आदित्य अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं भक्तगण अपनी सेवाएं देंगे।

 

उक्त जानकारी जगदीश मंदिर ट्रस्ट धमतरी के सचिव प्रकाश गांधी ने दी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button