छत्तीसगढ़

पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश लेकर निकले वासु राइडर, महापौर रामू रोहरा ने किया सम्मान

पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश लेकर निकले वासु राइडर, महापौर रामू रोहरा ने किया सम्मान

 

धमतरी। उत्तर प्रदेश निवासी वासु राइडर अपने विशेष जनजागरूकता अभियान के तहत 8-9 राज्यों के भ्रमण पर निकले हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों में नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

इसी कड़ी में धमतरी के गांधी मैदान के पास महापौर रामू रोहरा ने वासु राइडर से मुलाकात कर उनके इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। इस दौरान महापौर ने उनका सम्मान कर उत्साहवर्धन किया।

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज का निर्माण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ऐसे सकारात्मक संदेशों को लेकर युवाओं द्वारा की जा रही पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है।

वासु राइडर की यह यात्रा निश्चित रूप से लोगों में जागरूकता बढ़ाने और एक स्वस्थ, स्वच्छ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button