जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक
जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक 
बलौदा बाजार (प्रखर)। श्रीमती जनक जांगड़े को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बलौदा बाजार का नया शाखा प्रबंधक नियुक्त किया गया है। उनके पदभार ग्रहण करने पर नगर स्थित बैंक शाखा में सभी प्राधिकृत अधिकारियों ने पहुँचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और आत्मीय स्वागत करते हुए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर बलौदा बाजार शाखा के अंतर्गत आने वाले समस्त प्राधिकृत अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें नेतराम साहू (सकरी), चंद्रिका वर्मा (करमदा), सेवक राम साहू (रसेड़ा), गजेंद्र नायक (लाटुवा), डेरहाराम साहू (दशरमा), आसाराम वर्मा (सेमराडीह), जेठूराम (देवरी), वीरेंद्र पैकरा (खैंदा), संतोष पटेल (बलौदा बाजार), जेठू यादव (रिसदा), रमेशर यदु (खमहरिया) और संतोष सेन (धंवाई) प्रमुख रूप से शामिल थे।
बलौदा बाजार से ब्यूरो प्रमुख राजेश्वर गिरी की रिपोर्ट।



