“मन की बात ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिव्यक्ति का देशवासियों के लिए बन गया समग्र, सशक्त व सार्थक माध्यम -: विजय मोटवानी
140 कड़ी का विशिष्ट जनों के साथ आमापारा पार्षद ने किया श्रवण

“मन की बात ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिव्यक्ति का देशवासियों के लिए बन गया समग्र, सशक्त व सार्थक माध्यम -: विजय मोटवानी
140 कड़ी का विशिष्ट जनों के साथ आमापारा पार्षद ने किया श्रवण
*धमतरी-:* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात के माध्यम से देश की करोड़ों लोगों के साथ माहिने के अंतिम रविवार को विभिन्न संचार माध्यमों के माध्यम से सीधे जुड़कर अपनी बात रखते हैं, नवंबर महीने के इस रविवार को 140 वें कड़ी के रूप में किए गए प्रसारण का श्रवण करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पार्षद विजय मोटवानी, नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा,योगेश भईसारे,बबलू बंजारे सहित गणमान्य नागरिक गणों, वरिष्ठ लोगों तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ श्रवण करने के पश्चात अपनी प्रतिक्रिया में कहा की *मन की बात* अब देश के आम जनमानस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिव्यक्ति का सशक्त एवं समग्र माध्यम बन गया जिसकी प्रतिक्षा प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को देश की जनता को रहती है, और यही प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के प्रति अटूट विश्वास पैदा करते हुए सरकार के योजनाओं को पारदर्शी एवं जनता के हित के लिए पहुंचने का सार्थक माध्यम भी बन जाती है। वही आज के मन की बात को युवाओं को संचार की क्रांति से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री के उद्बोधन को प्रेरणास्रोत बताया गया है। वही इस एपिसोड के माध्यम से देश की पुरातत्व ,संस्कृति तथा इतिहास से जुड़ी हुई वस्तुओं के संग्रहालय म्यूजियम को पर्यटकों की दृष्टिकोण से विशिष्ट पहचान देने का सार्थक प्रयास हुआ है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री ने भारत की कला को विश्व स्तर पर विशिष्ट रेखांकित करते हुए महत्वपूर्ण बताया है। आगे गुड़ की महत्ता को भी प्रतिपादित किया गया। स्वस्थ युवाओं को तैयार करने के लिए फिट इंडिया हेतु साइकिल के उपयोग की उपयोगिता को अपने का आग्रह शारीरिक स्फूर्ति के लिए आवश्यक बताया गया।



