राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम – अंगिरा ध्रुव
सेमरा बी में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन

राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम – अंगिरा ध्रुव
सेमरा बी में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन
धमतरी। शासकीय नवीन महाविद्यालय कंडेल की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ग्राम सेमरा बी के बाजार चौक में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन 28 नवंबर, शनिवार को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ हुआ। समापन समारोह के अवसर पर शाम 7 बजे से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामवासियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के अन्य पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष नेहरू निषाद तथा जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर अन्य पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष नेहरू निषाद ने विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए विद्यार्थियों में समाज सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है।
जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक शिविर नहीं, बल्कि समाज सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक सहभागिता की सीख देने वाला महत्वपूर्ण मंच है। ऐसे शिविरों से युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ समाज और गांव के विकास में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। युवा देश का भविष्य हैं और उनकी सकारात्मक सोच एवं ऊर्जा से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष केशव साहू, ग्राम पंचायत सरपंच श्रवण साहू, जनपद सदस्य दिनेश्वरी साहू, महाविद्यालय के प्राचार्य रविदास, ग्राम अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, रोशन साहू, यादराम साहू, राधेलाल पटेल, रामनारायण साहू, घनश्याम साहू (आर्मी), लोचन पटेल, मनीष राजपूत, प्रहलाद जांगड़े एवं गंगाराम गंगेले सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



