छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : चेकिंग में पुलिस को मिले 33 लाख नगद, सात हजार से अधिक कपड़े भी बरामद

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध लगने वाले लोगों की जाँच की। शहर के विभिन्न इलाकों में चेकिंग की जा रही है। इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 33 लाख रुपेय नगद समेत करीब 7 हजार साड़ियां जब्त की है। चेकिंग के दौरन पुलिस ने कार सवार एक व्यक्ति से 9.50 लाख, दूसरे से 16 लाख और एक अन्य से 7.50 लाख रुपये बरामद किया है। जिस पर पुलिस धारा 102 CRPC के तहत कार्रवाई कर रही है।
बताया गया कि तारबाहर, सिविल लाइन, कोनी, चकरभाठा और सीपत थाना क्षेत्र में बीती रात अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग दौरान नगद और साड़ियां जब्त की गई। इसमें सरकंडा थाना से 200 साड़ी, चकरभाठा से 719 साड़ी और 45 नग पेंट-शर्ट का कपड़ा, 20 नग सफारी का कपड़ा, सीपत से 102 साड़ी, समेत अन्य थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में साड़ी जब्त की गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button