छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : भाजपा नेता की हत्या के आरोप में भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी। भाजपा नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक के 2 सगे भाइयों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के भाई हेम गिरी और हेमेंद्र गिरी ने रायपुर के गुंडों को 1 लाख में सुपारी दी थी और अपने बड़े भाई चंद्रशेखर गिरी के हाथ पैर तोड़ने का सौदा किया था। इसी सुपारी की शर्तें पूरी करने के लिए भाजपा नेता पर हमला किया गया था लेकिन हमले में भाजपा नेता की मौत हो गई।

बता दें कि मृतक भाजपा नेता चंद्र शेखर गिरी गोस्वामी कुरुद के पूर्व विधायक सोम प्रकाश गिरी गोस्वामी के बेटे थे और अपनी पत्नी के साथ मरौद गांव में रहते थे। रविवार की सुबह 8-10 लोग लाठी रॉड लेकर चन्द्र शेखर के घर आये और दरवाजा तोड़कर हमला कर दिया। हमले में चंद्रशेखर और उनकी पत्नी घायल हो गई। दोनों को धमतरी के डीसीएच हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंद्रशेखर को मृत घोषित कर दिया। मृतक की घायल पत्नी ने अपने ही दो देवरों और उनके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया। उसके अलावा मृतक की पत्नी अर्चना गोस्वामी ने इस से पहले के झगड़ों की शिकायतों पर कुरुद पुलिस पर पैसे उगाहने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button