छत्तीसगढ़

15 किलो सोना चांदी और 10 लाख कैश जब्त, चेकिंग में पुलिस को मिली सफलता

कोरबा। कोरबा पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने जिले के थाना-चौकियों को वाहन जांच का निर्देश दिया है। जिसके तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने 15 किलो से ज्यादा सोने-चांदी का जेवर और नगद जब्त किये हैं। जिसमें हरदी बाजार थाना पुलिस ने चेकिंग पॉइंट पर 15.087 किलो ग्राम सोने चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। जिसकी कीमत लगभग तीन लाख पचास हजार बताई जा रही है।

वहीं बांगो थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान करीब 10 लाख रुपये नगद जब्त किये हैं। जिसमें बांगो थाना पुलिस ने 8 लाख और मानिकपुर चौकी ने 2 लाख रुपये नगद जब्त किया है। पुलिस देर रात तक कार्रवाई करती रही।

Author Desk

Related Articles

Back to top button