छत्तीसगढ़राजनीति

टिकट वितरण में मनमानी के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर : धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता और नेता सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, भाजपा कार्यालय के आगे टेंट लगाकर राशन-पानी के साथ विरोध जाता रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का यह विरोध मोदी, शाह, रमन सिंह के मनमानी के खिलाफ है। भाजपा की अनुशासन की ढोल फट गई है अब भाजपा के स्थानीय नेता कार्यकर्ताओं का सामना करने के बजाय मुंह छिपा कर घूम रहे हैं।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के घोषित 85 प्रत्याशी को भाजपा के कार्यकर्ता और नेता ही स्वीकार नही कर रहे है, जनता दूर की बात है। भाजपा में मची भगदड़ और मारामारी सड़कों पर दिख रही है, असंतोष झलक रहा है, भाजपा में झंडा उठाने वाले कार्यकर्ता भी नदारत है।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल के कुशासन और भ्रष्टाचार कमीशन खोरी के लिए जाने जाने वाले चेहरों को भाजपा ने प्रत्याशी बनाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं के आक्रोश को हवा दिया है 2018 में जिसे जनता ने खारिज कर दिया उसे पुनः प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने जनता को भी चिढ़ाया है। भाजपा के सांसद जो सांसद होने का दायित्व निर्वहन नहीं कर पाए जनता के सुख-दुख में खड़ा नहीं हुए खोटा सिक्का साबित हुए हैं उन्हें टिकट दिया है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button