छत्तीसगढ़

भाजपा 60 से ज्यादा सीटें जीतेगी : डॉ. रमनसिंह

दैनिक प्रखर समाचार के प्रधान संपादक दीपक लखोटिया ने की मुलाकात

रायपुर — पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा 60 से ज्यादा सीटें जीतेगी।इसकी बड़ी वजह 43 नए चेहरों को टिकट देना और कांग्रेस सरकार के प्रति जनता में अविश्वास का वातावरण होना है।

डॉ. रमनसिंह से आज उनके निवास पर दैनिक प्रखर समाचार के प्रधान संपादक दीपक लखोटिया ने मुलाकात की तथा उन्हें राजनांदगांव सीट से जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। औपचारिक चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमनसिंह ने कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा कि प्रथम और द्वितीय चरण के टिकट वितरण के बाद मुझे विश्वास है कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. हम 90 में से 60 सीटें जीतेंगे।

लखोटिया ने सवाल किया कि इस विश्वास का बड़ा कारण क्या है, डॉ.रमनसिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पांच साल में अविश्वास के हालात बने हैं, सरकार में भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, विकास का अवरूद्ध होना, इससे जनता खुद को छला हुआ महसूस कर रही है नतीजन वह कांग्रेस के खिलाफ वोट करेगी और भाजपा को जिताएगी।

लखोटिया ने सवाल किया कि शहरी क्षेत्र तो ठीक हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों मेंं सड़कों की दुर्दशा है, इसका क्या कारण है।रमनसिंह बोले कि हमने अपनी सरकार में तीन हजार किलोमीटर नई सड़कें बनाईं लेकिन पांच साल में कांग्रेस ने इसे पूरी तरह रोके रखा। पाटन के अलावा कहीं नई सडक नही बन सकी।यह जनता के साथ अन्याय है।

घोषणा—पत्र के सवाल पर डॉ. रमनसिंह ने कहा कि घोषणा पत्र भी जल्दी आ जायेगा।सभी वर्गों का ध्यान रखेंगे।उन्होंने कहा कि हमने लगभग 43 नए चेहरों को टिकट दी है सब जीतकर आएंगे।जनता का आर्शीवाद भाजपा के साथ है। इस अवसर पर स्थानीय संपादक डॉ.अनिल द्विवेदी भी उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button