छत्तीसगढ़
वीर मेला आयोजन समिति की बैठक कल
धमतरी — राजा राव पठार कर्रेझर, में वीर मेला आयोजन समिति की बैठक 21 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे से आयोजन स्थल की सभागार में रखी गई है।
जिसमें जिला बालोद कांकेर एवं धमतरी जिला के सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी के साथ-साथ वीर मेला आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
उक्त बैठक में आगामी 8,9 एवं 10 दिसंबर को वीर मेला का होने वाले आयोजन के संबंध में विशेष रूप से चर्चा कर कार्यक्रम के रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।
उक्त बैठक में प्रमुख रूप से वीर मेला आयोजन समिति के नियमावली पर विस्तार से चर्चा एवं निर्णय लेकर नियमावली बनाई जाएगी। इसके साथ-साथ वीर मेला राजा राव पठार के इतिहास से संबंधित ब्रोशर का निर्माण भी करने हेतु समिति से स्वीकृति प्रदान की जावेगी।
उक्त जानकारी वीर मेला आयोजन समिति के महासचिव कृष्ण कुमार ठाकुर ने दी है।




