छत्तीसगढ़

युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से मचा हड़कंप, बेरहमी से सिर कुचल कर हत्या

बालोद। युवक की बेरहमी से सिर कुचल कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। यह मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, डौंडी थाना क्षेत्र के अवारी गांव के केवट पारा में खून से लथपथ एक युवक की लाश मिली। ग्रामीणों ने जैसे ही युवक की लाश को देखा फौरन घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। शव को देखकर आशंका जताई जा रही है की युवक की हत्या भारी वस्तु से सिर कुचल कर की गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक भावसिंग गायकवाड़ पिता अक्तु राम 35 डौंडी थाना क्षेत्र के लिम्हाटोला गांव का रहने वाला था। मृतक का शव अवारी गांव के केवट पारा के निवासी फूल सिंग (बुजुर्ग) के घर के सामने मिला है. इस हत्या के मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और बुजुर्ग से पूछताछ भी कर रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button