छत्तीसगढ़राजनीति

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के साथ झूमाझटकी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के साथ झुमाझटकी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हो गया है। मामले में मोहम्मद साजिद खान उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि गुरुवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के साथ प्रचार के दौरान झूमा-झटकी की गई थी। यह झूमा-झटकी तब हुई थी जब बृजमोहन बैजनाथपारा इलाके में चुनावी प्रचार के लिए गए हुए थे। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर समर्थकों ने कोतवाली थाने का घेराव कर दिया था. इस घेराव में बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल थे।

इस घटना के बाद बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने अपने आरोप में कहा था कि- मैं हर बार चुनाव प्रचार के लिए बैजनाथपारा के मदरसा चौक पर जाता हूं। इस बार भी जब यहां प्रचार के लिए पहुंचा, तब महापौर एजाज ढेबर और उनके भाई अनवर ढेबर के लोगों ने मुझे मारने की कोशिश की। इस दौरान मेरे पीएसओ मुझे खींचकर मदरसे के भीतर ले गए। इस वजह से मैं बच गया। महंत को जिताने एजाज और अनवर को कांग्रेस ने जिम्मेदारी दी है। बृजमोहन ने कहा, इस घटना के बाद अब जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button