छत्तीसगढ़राजनीति

सीएम भूपेश बघेल ने महतारी वंदन योजना पर ली चुटकी , कहा- ये वो लोग हैं जो चुनाव के समय बोनस और बाद में तैं कोन हस बोल देते हैं

गरियाबंद। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने क्या-क्या वायदा किया और उसे कैसे निभाया। मुख्यमंत्री ने अपने चालू कार्यकाल के सभी योजनाओं को गिनाते हुए कहा की हमने सभी वर्गों के हित का ध्यान रखा। बिंद्रानवागढ़ प्रत्याशी जनक ध्रुव के प्रचार में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देवभोग के झाखरपारा हेलीकॉप्टर पहुंचे थे।

सीएम बघेल ने भाजपा द्वारा महिलाओं के लिए बनाई गई महतारी वंदन योजना पर चुटकी लेते हुए कहा कि वो लोग अभी फार्म भरवा रहे हैं। हमने भी कई योजनाएं लागू किया। जनता से पूछा कि क्या कभी हमने फार्म भरवाया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये वो लोग है जो चुनाव के समय बोनस और बाद में तैं कोन हस बोल देते हैं।

सीएम बघेल ने कहा की केंद्र के भाजपा सरकार के आडंगा के बावजूद हमारी सरकार अब किसानों को धान की कीमत 3200 रुपये देने जा रही है। खेती अब लाभ का धंधा हो गया है। क्षेत्र में किसानों के लिए सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए भी सरकार काम करेगी। आगे उन्होंने कहा की सूखे से जिनके फसल प्रभावित हुआ है वो किसान भी चिंता न करें। राजीव न्याय योजना के तहत उन्हें 9 हजार प्रति एकड़ राशि मिलेगी ही। साथ-साथ किसान भाईयों को बीमा की राशि भी देंगे

Author Desk

Related Articles

Back to top button