छत्तीसगढ़राजनीति

PSC में रिश्तेदारों को रख लिया गया है यह भ्रष्टाचार नहीं तो क्या : राजनाथ सिंह

सरगुजा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के चुनाव को लेकर कुछ दिन ही बचा है। इस बीच भाजपा के प्रचार के लिए स्टार प्रचारक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीतापुर विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के गढ़ सीतापुर में भाजपा उम्मीदवार के लिए चुनावी रैली की। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा आवत हे और कांग्रेस जावत हे।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के चुनाव क्षेत्र में भाजपा अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। सेना की नौकरी छोड़ राजनीति में आए रामकुमार टोप्पो इस बार अमरजीत भगत के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं और उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button