खेल

वानखेड़े स्टेडियम में इंडिया-न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल क्रिकेट मैच आज

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में आज इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल क्रिकेट मैच खेला जाएगा। ऐसे में यहां लोगों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। भीड़ की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित ना हो, इसलिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट किया है और बताया है कि यातायात के लिए किए गए इंतजाम सुबह 11 बजे से रात 12 बजे तक प्रभावी रहेंगे। ये इंतजाम वानखेड़े स्टेडियम में आने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। प्रेस नोट में बताया गया है कि चूंकि वानखेड़े स्टेडियम में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है इसलिए दर्शक पब्लिक ट्रांसपोर्ट (मुख्य रूप से ट्रेन) का इस्तेमाल करें।

Author Desk

Related Articles

Back to top button