छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा महतारियों का सम्मान नहीं करती सिर्फ धोखा देती है : धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर। भाजपा की महतारी वंदन योजना का फॉर्म कचरे में पड़े मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी की गारंटी को भाजपाइयों ने कचरे के ढेर में फेंक दिया है। अभी मतदान हुआ नहीं है लेकिन भाजपा की धोखा बाजी का चरित्र का पर्दाफाश हो गया है। जैसे 10 साल से मोदी सरकार देश की जनता को धोखा दे रही है 15 साल तक पूर्व रमन सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा दिया था। महिलाएं सावधान रहें। भाजपा कभी भी महतारियों का सम्मान नहीं करती है बल्कि उन्हें हमेशा धोखा देती है।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी की गारंटी के नाम से भाजपाइयों ने माता बहनों से फार्म में उनकी निजी जानकारी मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड, कुछ फार्म में उनका एकाउंट नम्बर घर का पता लेकर उसे सड़कों और कचरे के ढेर में फेंककर महिलाओं की निजता का हनन किया है, उनके गृहस्थ जीवन को, मान सम्मान को खतरा में डाला है। महिलाओं के उक्त नम्बर और आधार कार्ड का दुरुपयोग असमाजिक तत्व कर सकते हैं। महिलाओं को सावधन रहने की आवश्यकता है। महिलायें भाजपा के नेता कार्यकर्ताओं के बहकावे में आकर अपनी निजी जानकारी उन्हें न दे। भाजपा का यह फार्म अवैधानिक है इसकी कोई गारंटी नही है। महिलाओं की निजी जानकारी भी सुरक्षित नहीं है।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा हमेशा वादा खिलाफी करती है, यह वही मोदी है जिन्होंने माता बहनों के खाता में 15-15 लाख रुपए जमा कराने, 100 दिन में महंगाई कम करने, अच्छे दिन आयेंगे, दो करोड़ रोजगार देने सहित अनेक वादा कर पूरा करने की गारंटी दिये थे जो 10 साल में पूरा नहीं हुआ है और अब मोदी की गारंटी के नाम से भाजपा महिलाओं को ठगने निकले हैं। जिसकी पोल कचरे के देर में पड़ी नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली गारंटी फॉर्म ने खोल दिया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button