छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ का चुनाव है आज आप 508 करोड़ का हिसाब दे दीजिए : हिमंता बिस्वा सरमा

रायपुर। भाजपा के स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अलग-अलग जगहों में चुनावी सभा कर रहे हैं। वहीं सीएम हिमंत बिस्वा ने रायपुर में मीडिया से चर्चा कर सीएम बघेल के ट्वीट पर सवाल उठाए और निशाना साधा है।

सीएम भूपेश बघेल के ट्वीट कर किये गए सवाल ‘केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की मामले की जांच कौन करेगा’ पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दूसरे के ऊपर उंगली उठाने से उनका जो पाप है। वो गंगा मां साफ नहीं कर देती है। पहली बात जब नरेंद्र तोमर के बेटे के ऊपर आरोप हुआ। उन्होंने खुद बोला कि ईडी और सीबीआई जांच करें। लेकिन भूपेश बघेल तो ईडी को सीबीआई को किसी को जांच करने नहीं देते हैं. बल्कि दूसरे पर सवाल उठाते रहते हैं।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ का चुनाव है आज आप 508 करोड़ का हिसाब दे दीजिए। दुनिया में और कौन-कौन भ्रष्टाचारी है। उसका लिस्ट क्यों गिनाते हैं। भूपेश बघेल के पास जाओ तो कौन-कौन भ्रष्टाचारी है। उसकी लिस्ट बना देते हैं। 508 करोड़ रुपये आपने खाया फिर महादेव का भी नाम इस्तेमाल किया। माल भी कमा रहे हैं और हिंदू को भी बदनाम कर रहे हैं। मैं आपसे कोई सवाल पूछूं तो आप मेरे ऊपर सवाल खड़े करते हैं। भूपेश बघेल किसी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर है क्या. जो लिस्ट गिनाते हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button